Argentina Earthquake Tsunami

भूकंप का मुख्य केंद्र और तीव्रता

दक्षिण अमेरिका के दो देश अर्जेंटीना और चिली भीषण भूकंप की चपेट में आ गए हैं। साउथ अमेरिकी देश अर्जेंटीना में इस भूकंप का केंद्र रहा। इस भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। यानी बेहद शक्तिशाली भूकंप अर्जेंटीना की सतह से टकराया है। इसके चलते ताजा अपडेट के मुताबिक सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। यह भूकंप भारतीय समय अनुसार शाम 6:30 बजे आया है। भूकंप के केंद्र की अगर बात की जाए तो भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिणी राज्य उशुआया से 222 कि.मी. दूर समुद्र में ड्रैक पैसेज में था। जिसकी गहराई 10 कि.मी. थी।

US जियोलाजिकल सर्वे के अनुसार तिन बार आया शॉक 

US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक उसी जगह 15 मिनट में लगातार 5.4, 5.7 और 5.6 तीव्रता के तीन आफ्टर शॉक भी आए हैं। आपको बता दें कि ड्रैक पैसेज दक्षिणी अमेरिका के कैपहोन, चिली, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैंड द्वीपों के बीच का समुद्री इलाका है। जहां पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रभावित इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही चेतावनी के बाद सायरन बजने भी शुरू हो गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Video में देखने को मिला 

आप लोग वीडियो में भी देख ही पा रहे होंगे कि लोग किस तरीके से अपने घरों के बाहर निकल रहे हैं। एक वीडियो में आप यह भी देख रहे होंगे कि घर के अंदर चीजें किस तरीके से उथल-पुथल हो रही हैं। 1 दिन पहले भी अर्जेंटीना में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

वहीं बात करें अगर चिली की तो चिली के दक्षिणी तट को खाली कराया जा रहा है। अर्जेंटीना के पड़ोसी देश चिली के तटीय इलाकों को भी अलर्ट पर रखा गया है। चेतावनी में कहा गया है कि लहरें चिली के प्लूटो विलियम्स तक पहुंच सकती हैं। चिली की नेशनल डिजास्टर सर्विस ने पूरे दक्षिणी तट को खाली कराने का आदेश दिया है।

Argentina Earthquake Tsunami

सरकार की भूमिका और उपाय

इसके लिए लोकल अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने कहा कि भूकंप से निपटने के लिए देश के पास सभी संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा हम लोगों से अपील करते हैं कि वह मैगलन इलाके में समुद्र तट से दूर चले जाएं। इस समय हमें अधिकारियों के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना है। अमेरिका का सुनामी वार्निंग सिस्टम अगले 1 घंटे में फिर से चेतावनी जारी करेगा।

सुनामी की चेतावनी: सुनामी की चेतावनी के द्वारा प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी। यह दर्शाता है कि भूकंप के बाद क्या आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो सकती है और प्रशासन को तुरंत प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता होती है।

 भूकंप कैसे आता है?

टेक्टॉनिक प्लेट के टकराव से भूकंप की स्थिति बनती है। धरती बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ यानी लावा है। यह प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से यह प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं।

ऐसे में ऊर्जा बाहर निकलती है और बाहर निकलने का रास्ता खोजती है। जिसकी वजह से डिस्टरबेंस होता है और भूकंप आया जाता है। धरती के कई मील भीतर ये टेक्टोनिक प्लेट हिलती रहती हैं और जिसकी वजह से जब वो टकराती हैं तो लगातार भूकंप जैसी स्थिति बनी रहती है। तमाम अपडेट्स हम आपके साथ लेकर आते रहेंगे।

यह भी पढ़े- 

vizhinjam port kerala (विझीन जाम पोर्ट):भारत के लिए एक वरदान बना यह पोर्ट read right now 2025

Raid 2 film collection : अजय देवगन की करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनेगी रेड 2 read right now

Retro Movie Collection: इस फिल्म के पहले दिन की कमाई जान दर्शक हुए हैरान इसको बनाने में 65 करोड़ लगा read right now

IPL Robotic Dog Name कमाल का है IPL का यह रोबोटिक डॉग क्यों सबका है दुलारा 2025 read right now