Nirmal Kapoor Dies(निर्मल कपूर की निधन)

बॉलीवुड के डायरेक्टर बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और उनके भाई संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को अनिल कपूर की मां का निधन हो गया। निर्मल कपूर उर्फ़ सुचित्रा कपूर ने 90 साल की उम्र में मुंबई के कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली है। मां के चले जाने से बोनी कपूर काफी दुखी हैं। अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया है। आपको बता दें कि बोनी कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किया।

पारिवारिक तालमेल

इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। पोस्ट में उन्होंने लिखा 2 मई 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक फुल और जॉयफुल जीवन जिया है। वो अपने पीछे चार डिवोटेड बच्चे, प्यारी बहुएं, एक केयरिंग दामाद, 11 पोते-पोतियां, चार परपोते परपोतियां और जीवन भर का अनमोल यादगार समय छोड़ गई हैं। अपने पोस्ट में बोनी कपूर ने आगे लिखा, “उनके असीम प्रेम ने उन सभी को प्रभावित किया, जो उन्हें जानते थे। वो हमारे दिलों में रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी। हमेशा याद आएंगी

बोनी ,अनिल, रीना, संजय, सुनीता,संदीप,  मोहित ,अक्षय ,सोनम ,अर्जुन, रिया ,हर्षवर्धन ,अंशुला, जानवी ,शायना ,खुशी ,आनंद ,आशिता ,करण , युवान की ओर से ढेर सारा प्यार इस पोस्ट के कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा मां |

Nirmal Kapoor Dies

कौन थी निर्मल कपूर 

आइए आपको बताते हैं कि कौन थी निर्मल कपूर दिवंगत निर्माता सुरेंद्र कपूर की पत्नी निर्मल कपूर पूरे कपूर परिवार की मुखिया थी। इंडस्ट्री में उनका काफी सम्मान था और सालों से उन्हें अक्सर कपूर परिवार के फंक्शनंस में देखा जाता था। आपको बता दें कि निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। जैसे ही यह दुखद खबर बॉलीवुड के एक्टर्स तक पहुंची, लोगों के अनिल कपूर के घर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

सोनम कपूर के साथ जानवी कपूर और कपूर परिवार के सभी लोग अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंच गए। इसके अलावा भी बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़े –

Raid 2 film collection : अजय देवगन की करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनेगी रेड 2 read right now

Retro Movie Collection: इस फिल्म के पहले दिन की कमाई जान दर्शक हुए हैरान इसको बनाने में 65 करोड़ लगा read right now

hit 3 movie review : खूब सुर्खिया बटोर रही है यह फिल्म एक दिन में हुई इतनी कमी read right now